देशहित के खिलाफ था नेहरू का सिंधु जल समझौता

PTV BHARAT 29 JULY 2025  नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के सहारे मोदी सरकार को घेरने का प्रयास करने वाली कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।एक-एक बिंदु पर विस्तार पर चर्चा करने के बीच उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाया। पीएम मोदी ने तथ्य उजागर किया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का सिंधु जल समझौता देशहित के खिलाफ था।पाकिस्तान के इशारे पर ही नेहरू डी सिल्टिंग के लिए बने गेट को पूरा पूरा बंद कर दिया था। ध्यान रहे कि डीसिल्टिंग के गेट नीचे बने होते हैं ताकि गाद निकल सके। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों का जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *