जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, दो आतंकियों आतंकियों को लगी गोली

PTV BHARAT 30 JULY 2025  एजेंसी – पुंछ। जम्मू कश्मीर के जिला पुंछ के अंतर्गत कसलीयां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को गोली लगी है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा कि पुंछ सेक्टर के जनरल इलाके में बाड़ के पास सैनिकों ने दो संदिग्धों की गतिविधि देखी है। इस बीच गोलीबारी भी हुई। आतंकियों के तलाश के लिए सैन्य ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को सेना के जवानों ने रोका तो मुठभेड़ शुरू हो गई। सतर्क जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की गतिविधि देखी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि फायरिंग के दौरान दो आतंकियों को गोली लगी है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे मारे गए या घायल हुए। फिलहाल आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *