PTV BHARAT 30 JULY 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘ओम प्रतिष्ठान’ के अध्यक्ष एवं ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक मुंबई’ के कार्याध्यक्ष श्री रणजीत सावरकर ने कहा, ‘ओम प्रमाण पत्र’ केवल प्रसाद और पूजा सामग्री तक ही सीमित नहीं है। हिंदुओं को सभी चीजें पवित्र मिलनी चाहिए। हिंदुओं की आस्था का सम्मान करने के लिए ‘ओम प्रतिष्ठान’ की स्थापना की गई है। प्रसाद और पूजा सामग्री की शुद्धि के साथ-साथ समस्त हिंदू व्यवसायियों और हिंदू ग्राहकों को हिंदू नीति के अनुसार खाद्य पदार्थ, वस्तुएं और अन्य व्यापार मिलें, इसके लिए ‘ओम प्रमाण पत्र’ अभियान शुरू किया गया है। यह प्रमाण पत्र केवल हिंदुओं के लिए है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। यदि थूक, फूंक, चर्बीयुक्त भोजन का उपयोग हिंदुओं की वस्तुओं पर होता है, तो यह हमारी आस्था पर हमला है, और इसलिए ‘ओम प्रमाण पत्र’ वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
आगे चलकर, यदि हिंदुओं को मंदिर बनाना है, तो उसके लिए आवश्यक लोहा भी पवित्र होना चाहिए। घर में हिंदू जो भी पूजा सामग्री उपयोग करते हैं, जो भी चीजें उपयोग करते हैं, वे सभी पवित्र होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि ‘ओम प्रमाण पत्र’ केवल प्रसाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिंदू जिन-जिन वस्तुओं का उपयोग करते हैं, उन सभी पर ‘ओम प्रमाण पत्र’ लागू होगा। यदि घर का एसी या अस्पताल हलाल प्रमाणित है, तो अब से वे भी ‘ओम प्रमाण पत्र’ से प्रमाणित होने चाहिए।
व्यापार क्षेत्र में
हिंदुओं ने कभी अपनी शक्ति को पहचाना ही नहीं और शत्रु के नैरेटिव में फंसते गए। इसके लिए हमें युद्धशास्त्र का नए सिरे से अध्ययन करना होगा। आज के युद्ध में सबसे बड़ा हथियार आर्थिक हथियार है। 50 वर्षों से हलाल का विषय चल रहा है।
50 साल पहले हलाल प्रमाण पत्र केवल मांसाहार तक सीमित था, लेकिन अब इसे अधिकांश क्षेत्रों में लागू कर दिया गया है। इसलिए ‘ओम प्रमाण पत्र’ शुरू किया गया है।
हम इस माध्यम से प्रत्येक व्यवसायी से www.ompratishthan.org वेबसाइट पर जाकर अपने ‘ओम प्रमाण पत्र’ के लिए पंजीकरण करने और प्रत्येक हिंदू से ‘ओम प्रमाणित’ दुकानों से ही वस्तुएं खरीदने का आह्वान करते हैं।
इसी तरह, हम इस माध्यम से प्रत्येक हिंदू ग्राहक से ‘मैं हिंदू हूँ’ के तहत ‘हिंदू ग्राहक जागृति अभियान’ के अंतर्गत 9090717187 नंबर पर मिस कॉल देकर ‘हिंदू ग्राहक जागृति अभियान: व्यवहार हिंदुओं से हिंदुओं तक’ इस मुहिम का समर्थन करने का आह्वान करते हैं।
आतंकवादियों का सरगना हलाल सर्टिफिकेशन
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री सुनील घनवट ने कहा, हलाल सर्टिफिकेशन के माध्यम से देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा हो गया है। एक समानांतर अर्थव्यवस्था चलाई जा रही है और यह सर्टिफिकेशन देने वाली पांच मुस्लिम एजेंसियां हैं, जिसमें एक जमीयत उलेमा-ए-हिंद है जो देश में 700 से ज्यादा आतंकवादियों के मुकदमे लड़ रही हैं यानी हलाल सर्टिफिकेशन के जरिए आने वाला पैसा अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवादियों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए पूरे देश में इस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। देश के सभी नागरिकों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए और हलाल उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थिति
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू जनजागृति समिति महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के संघटक श्री सुनील घनवट, हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष श्री कमल बिस्वाल, श्री रोहन तिरंगा, गौ रक्षक श्री अंकित द्विवेदी, गुरुकुलम फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा, मिशन सनातन के श्री प्रवेश तिवारी, हिंदुत्वनिष्ठ श्री आशीष परेड़ा और अन्य हिंदुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।

