राहुल गांधी के गलत आरोपों से चुनाव आयोग नहीं डरता: ज्ञानेश कुमार

PTV BHARAT 17 AUGUST 2025  एजेंसी नई दिल्ली।  राहुल गांधी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे ।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “भारत के संविधान के अनुसार, 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनना चाहिए और मतदान भी करना चाहिए। आप सभी जानते हैं कि, कानून के अनुसार, प्रत्येक राजनीतिक दल का जन्म चुनाव आयोग में पंजीकरण के माध्यम से होता है। फिर चुनाव आयोग समान राजनीतिक दलों के बीच भेदभाव कैसे कर सकता है?”उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग के लिए न तो कोई विपक्ष है और न ही कोई पक्ष। सभी समान हैं। कोई भी किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो, चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा।ज्ञानेश कुमार ने आगे कहा कि वोट चोरी जैसे गलत शब्दों का प्रयोग सही नहीं है। देश में भारत के संविधान का अपमान किया जा रहा है। त्रुटि सुधार के लिए SIR किया जा रहा है। बिहार में सात करोड़ मतदाता चुनाव आयोग के साथ है। जिसका नाम मतदाता सूची में है वो ही वोट दे रहे हैं। चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर देश में राजनीति हो रही है। जनता का अपमान करना संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा, “जमीनी स्तर पर सभी मतदाता, सभी राजनीतिक दल और सभी बूथ स्तरीय अधिकारी मिलकर पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं, सत्यापन कर रहे हैं, हस्ताक्षर कर रहे हैं और वीडियो प्रशंसापत्र भी दे रहे हैं।”मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और उनके द्वारा नामित बीएलओ के ये सत्यापित दस्तावेज, प्रशंसापत्र या तो उनके अपने राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तक नहीं पहुंच रहे हैं या फिर जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करके भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *