भारत में हैं, तो मेड इन इंडिया खरीदें – नरेंद्र मोदी

PTV BHARAT 17 AUGUST 2025  एजेंसी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजना का उद्घाटन के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र पर जोर दिया।पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ खादी को अपनाया। हमारा ‘मेड इन इंडिया’ UPI दुनिया का सबसे बड़ा रियल-डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बन गया है।पीएम मोदी ने इशारों इशारों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संदेश भी दे दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आप भारत में रहकर भारत का ही प्रोडाक्ट खरीदें। स्वदेशी चीजें को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप लोग वोकल फॉर लोकल के मंत्री पर मेरा साध दीजिए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 11 साल पहले हम अपनी जरूरत के ज्यादातर फोन इंपोर्ट करते थे। पीएम मोदी ने कहा कि  आज के समय ज्यादातर भारतीय मेड इन इंडिया फोन यूज कर रहे हैं। हम लोग 35 करोड़ मोबाइल फोन बना रहे हैं और उन्हें एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *