पीएम मोदी ने किया गुजरात में EV प्लांट का उद्घाटन

PTV BHARAT 26 AUGUST 2025  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में सुजुकी के पहले वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ‘ई-विटारा’ को प्रदर्शित किया था।कंपनी की चार भारतीय इकाइयों की कुल वार्षिक क्षमता 26 लाख यूनिट है और वित्त वर्ष 25 में इसने 3.32 लाख वाहनों का निर्यात किया और घरेलू बाजार में 19.01 लाख यूनिट बेचे। ‘ई-विटारा’ का वाणिज्यिक उत्पादन मंगलवार से हंसलपुर प्लांट में शुरू होगा।ई-विटारा 49kWh और 61kWh वाले दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस व्हीकल बड़ी बैटरी के साथ डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी मिलेगा। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी ZS EV और महिंद्रा BE6 सरीखे कारों से होगा। ई-विटारा के फीचर्स और लॉन्च की तारीख जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *