भाजपा ने अपने सभी सदस्यों को जारी किया व्हिप

PTV BHARAT   नई दिल्ली। भाजपा ने अपने सभी सदस्यों को व्हिप जारी कर सदन में 10 फरवरी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। पहले सत्र 9 फरवरी तक ही चलने वाला था, लेकिन सत्र को एक दिन बढ़ा दिया गया था। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि संसद में बजट सत्र के आखिरी दिन कुछ बड़ा हो सकता है। बकौल एजेंसी, भाजपा ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सदस्यों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर 10 फरवरी को सदन में उपस्थित रहने को कहा है, क्योंकि दोनों सदनों में कुछ अहम विधायी कार्यों पर चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *