ट्रंप के बाद अब PM मोदी ने किया पोस्ट

PTV BHARAT 06 SEPT 2025 एजेंसी- अब ट्रंप के बाद पीएम मोदी ने भी पोस्ट किया है और भारत और अमेरिका के बीच के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्रंप को धन्यवाद कहते हुए कहा कि वह ट्रंप की भावनाओं का सम्मान करते हैं और कहा कि भारत और अमेरिका के बीच का रिश्ता साकारात्मक है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक साझेदारी है। उन्होंने लिखा,”राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *