पीएम मोदी और मैं बहुत अच्छे दोस्त,भारत के साथ ट्रेड टॉक अच्छी चल रही है: ट्रंप

PTV BHARAT 06 SEPT 2025 एजेंसी-ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सख्त रुख अपनाया था। वहीं, अब ट्रंप के तेवर भी नरम पड़ने लगे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका के रिश्तों को “बहुत खास” बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आए थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम दोस्त नहीं रहेंगे।दरअसल एएनआई ने ट्रंप से दो टूक शब्दों में पूछा कि क्या वो भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा-मैं हमेशा ऐसा ही चाहूंगा। पीएम मोदी और मैं हमेशा से दोस्त हैं। वो एक महान प्रधानमंत्री हैं। हम हमेशा दोस्त रहेंगे, लेकिन एक समय पर उनके कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आ रहे थे। हालांकि, भारत और अमेरिका का रिश्ता बेहद खास है। इसमें कोई चिंता की बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *