छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हुआ सीएसआर एक्सीलेंस अवॉर्ड – थिंक-एस इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025

PTV BHARAT 08 SEPT 2025 स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास में दिखा परिवर्तनकारी प्रयासों का संगम
रायपुर / अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज छत्तीसगढ़ और सर्वहितम के संयुक्त तत्वावधान में, एनआईटी रायपुर के सह-आतिथ्य में राज्य का पहला सीएसआर एक्सीलेंस अवॉर्ड – थिंक-सो इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 का आयोजन न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्यभर में सामाजिक बदलाव ला रही सीएसआर पहलों को पहचान और प्रोत्साहन देना था।
मुख्य अतिथि सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने कहा कि सीएसआर का असली मायना है “समाज से जो लिया है, उसे समाज को लौटाना।” उन्होंने शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर बल दिया।
यूनिसेफ के अभिषेक सिंह ने कहा कि संवेदनशील सीएसआर से न केवल सामाजिक मुद्दों का समाधान होता है, बल्कि कंपनियों की उत्पादकता और बाज़ार मूल्य भी बढ़ता है। बाल संरक्षण आयोग की डॉ. वर्निका शर्मा ने बाल श्रम उन्मूलन और “युवा कौशल व माता कौशल” निर्माण की आवश्यकता बताई।
विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. वर्निका शर्मा ने बाल श्रम के मुद्दे को उठाते हुए कहा बच्चों की सुरक्षा के लिए क़ानूनों की सख़्त जागरूकता और पालन की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग, शारदा एनर्जी के सीएसआर हेड सुरेंद्र लांजेवार, जिला ट्रेड एवं इंडस्ट्री सेंटर के जनरल मेनेजर हेमेश देवांगन ने समोधित किया.
कॉर्पोरेट श्रेणी और एनजीओ/व्यक्तिगत पुरस्कारों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर Think-So CSR त्रैमासिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
यह मंच भविष्य में राज्य के उन संगठनों को सार्वजनिक मान्यता देगा, जो समाज परिवर्तन और सतत विकास की दिशा में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं।
इन्हें दिया गया अवार्ड –
कॉरपोरेट श्रेणी

सृजन सामाजिक संस्था – Best NGO of the Year (Work with SBCC)

सरदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड – कैटेगरी 1 एवं बालिका शिक्षा (आदर्श बाल ग्राम)

जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड, मालपुरी खुर्द – कौशल और उद्यमिता विकास

नूविस्टा लिमिटेड (नुवोको) – नुवो मेसन स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम

एबिस एक्सपोर्ट्स (इंडिया) प्रा. लि. – पहल पोषण की

अल्ट्राटेक, हिरमी सीमेंट वर्क्स – बाल शिक्षा और पोषण विकास

अदानी सीमेंट | अदानी फाउंडेशन – कृषि और ग्रामीण विकास

अविनाश ग्रुप – स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट (एसडीजी 11 की प्राप्ति हेतु)

भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) – आकांक्षी ब्लॉक में समग्र विकास

इंडियनऑयल अदाणी वेंचर्स – शैक्षिक विकास, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, तथा जलवायु परिवर्तन

आरती स्पॉन्ज एंड पावर लिमिटेड – पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन

गोडावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (जीपीआईएल) – एकल विद्यालय (वनवासी क्षेत्र में)

जयराम नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड – स्वास्थ्य, सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छता
एनजीओ एवं व्यक्तिगत पुरस्कार

इंजीनियर रज्जू कुमार, उप निदेशक – औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा – Natural Leader of the Year

अंचल कुमार ओझा – Best Youth Leader

सरिता दुबे – Best Women’s Safety Initiative of the Year (ConnectShe)

डॉ. जया मिश्रा, अध्यक्ष, श्री गंगाजली शैक्षणिक सोसायटी, भिलाई – Best Women’s Safety Initiative of the Year (Education)

विपिन ठाकुर – Young Leader Award

वन बंधु परिषद – Best CSR Professional NGO of the Year

अमर ज्योति द रूरल डेवलपमेंट सोसायटी – Best NGO of the Year (Work with SBCC)

छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति – Best Mental Health Initiative of the Year

प्रकृति सेवा संस्थान, बिलासपुर (छ.ग.) – Most Trusted NGO of the Year

निदान सेवा परिषद – Best NGO of the Year (Work with SBCC)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *