देश की अर्थव्यवस्था तबाह, रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर-सुरेंद्र वर्मा

PTV BHARAT रायपुर/24 सितंबर 2025। भारतीय मुद्रा के गिरावट को भाजपा सरकार की आर्थिक नाकामी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है मोदी सरकार के अनर्थशास्त्र के चलते ही डॉलर ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, रुपया लगातार गिर रहा है, आज 88.74 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तब डॉलर की कीमत 58 रुपए थी और जिस तेजी से अवमूल्यन हो रहा है उससे प्रतीत होता है कि आने वाले कुछ महीनों में ही शतक लगाने की तैयारी है। विदेश से होने वाले व्यापार में लगातार गिरावट आ रही है, मोदी सरकार आने के बाद से देश पर कुल कर्ज का भार लगातार बढ़ रहा है, राजकोषीय घाटा बढ़ा है, व्यापार संतुलन बिगड़ चुका है, देश के संसाधन और सार्वजानिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं, सरकार की वित्तीय कुप्रबंधन के चलते देश की अर्थव्यवस्था बदहाली की कगार पर पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *