PTV BHARAT 26 SEPT 2025 चंडीगढ़। MiG-21 Fighter Jet Retirement: कई वर्षों तक भारतीय वायुसेना का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान रहा मिग-21 (MiG-21 farewell) आज यानी 26 सितंबर को रिटायर हो रहा है। यह भारत का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान था, जिसने 1965, 1971 और 1999 के युद्ध में पाकिस्तानियों के दिल दहलाए। अपने आखिरी दौर में भी इस फ्लाइंग मशीन ने पाकिस्तान की शान एफ-16 लड़ाकू विमान ( MiG 21 Retirement News) का शिकार किया। चंडीगढ़ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मिग-21 को अंतिम विदाई दी जा रही है। यहां आप समारोह से संबंधित पल-पल का अपडेट पढ़ सकते हैं तथा लाइव देख भी सकते हैं।
पाकिस्तान से हुए तीन युद्ध में MIG 21 ने निभाई अहम भूमिका
