PTV BHARAT 25 SEPT 2025 छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग एवं अविनाश ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेगनेटो मॉल में हमारे सपनों का आँगन (बाजार) जो हर दूसरे और चौथे बुधवार को नई उमंग के साथ रहेगा ,मैग्नेटो मॉल रायपुर में शुभारंभ हुआ ।चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि समाज के विकास की बुनियाद है। इसी सोच के साथ हमने इन प्रतिभाशाली महिलाओं को मैग्नेटो मॉल में बिना किसी शुल्क के स्टॉल उपलब्ध कराए हैं, ताकि वे अपनी मेहनत और लगन से बनाए गए उत्पादों को लोगों तक पहुँचा सकें। यह सिर्फ एक बाजार नहीं है, बल्कि महिला उद्यमियों के सपनों को पंख देने की एक शुरुआत है। मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूँ कि वे यहाँ आएं, इन महिलाओं का हौसला बढ़ाएं और उनके आत्मनिर्भर बनने के सफर में अपना योगदान दें।
महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने कहा कि आज का यह दिन हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक पल है। श्हमारे सपनों के आंगनश् बाजार का शुभारंभ करते हुए मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है। यह सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि उन सभी महिला उद्यमियों के सपनों को साकार करने का एक मंच है, जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। हमने महसूस किया कि कई महिलाओं के पास प्रतिभा और उत्कृष्ट उत्पाद हैं, लेकिन उन्हें सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता। इसीलिए, महिला चेंबर ने यह पहल की है और इन महिलाओं को मैग्नेटो मॉल में निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए हैं। हम चाहते हैं कि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकें।

