PTV BHARAT 08 OCT 2025 नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों के बीच आधुनिक और सुरक्षित संचार प्रणाली सुनिश्चित होने के साथ ही अंतर-संचालन क्षमता या तालमेल भी बेहतर होगा। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मंगलवार को ‘इंडियन रेडियो साफ्टवेयर आर्किटेक्चर (आइआरएसए) जारी किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह भारत की रक्षा संचार प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। आईआरएसए व्यापक साफ्टवेयर आर्किटेक्चर मानक है, जिसे ‘साफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो’ (एसडीआर) तकनीक के लिए विकसित किया गया है।मंत्रालय ने कहा, डीआरडीओ ने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) और तीनों सेनाओं (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) के सहयोग से जारी किया है। इसमें समान इंटरफेस, एपीआई वेवफार्म पोर्टेबिलिटी शामिल हैं। इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न एसडीआर प्लेटफार्मों में एकरूपता, प्रमाणन और अनुपालन सुनिश्चित करना है।