PTV BHARAT 06 FEBRUARY 2026 एजेंसी लखनऊ। मनोज बाजपेई की फिल्म घूसखोर पंडत के डायरेक्टर समेत अन्य पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि फिल्म में जाति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर अपमानित किया जा रहा है। उनकी भावनाओं को आहत किया गया है। खास बात यह है कि मुकदमा स्वयं थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने दर्ज कराया है। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह करेंगे। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म/वेब सीरीज का ट्रेलर प्रकाशित हुआ था। इसे लेकर ब्राह्मण समाज में रोष है। डायरेक्टर और उनकी टीम ने समाज में शांति बिगाड़ने, समुदायों के विरुद्ध वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया है। कई सामाजिक संगठन प्रदर्शन की तैयारी में हैं।
फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज
