पेट्रोलियम एव गैस मंत्रालय ने कहा, भारत के पास पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार

PTV BHARAT 04 MARCH 2026 एजेंसी नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान होने की स्थिति में रूस भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार है।मॉस्को से मिले आश्वासन की अहमियत तब और बढ़ गई जब कतर एनर्जी ने दो मार्च को रास लाफान इंडस्टि्रयल सिटी और मेसाईद इंडस्टि्रयल सिटी में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और संबंधित उत्पादों का उत्पादन रोक दिया है।रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान जारी रहने की स्थिति में हम भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार हैं।ईरान द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करने के बाद ऊर्जा आपूर्ति संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। भारत कच्चे तेल और एलएनजी के आयात के एक बड़े हिस्से के लिए इस क्षेत्र पर निर्भर है, हालांकि हाल के वर्षों में इसने रूस से काफी अधिक मात्रा में आपूर्ति प्राप्त करके अपने अन्य स्त्रोत तैयार किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *