PTV BHARAT 05 MARCH 2026 नई दिल्ली। भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज दिल्ली में ईरान के राजदूत से मुलाकात की और खामनेई की मौत पर कंडोलेंस रजिस्टर पर साइन किए। खामनेई की मौत रविवार को तेहरान में अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक में हुई थी भारत का यह कदम उसके रुख में छोटे से बदलाव का संकेत है, जिसमें उन एयरस्ट्राइक की निंदा नहीं की थी जिनमें खामनेई की मौत हुई थी और विपक्ष की फॉर्मल बयान की जोरदार मांगों के सामने सोची समझी चुप्पी बनाए रखी थी।
भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया
