पीएम मोदी ने वैश्विक संघर्षों पर दुनिया को संदेश दिया

PTV BHARAT 05 MARCH 2026 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान अमेरिका जंग के बीच दुनिया को संदेश दिया है। उन्होंने कहा, “किसी भी मसले का हल सिर्फ सेना नहीं कर सकती है।” पीएम मोदी ने ये बयान रूस- यूक्रेन और ईरान- अमेरिका और इजरायल के बीच हो रही जंग को लेकर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नियम-कानून, संवाद और कूटनीति ही किसी भी संघर्ष को सुलझाने का सही रास्ता है। यह बात उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है।पीएम मोदी ने वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया को अब पुरानी वैश्विक संस्थाओं में सुधार की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, “वैश्विक संस्थाओं का सुधार न सिर्फ जरूरी है, बल्कि बहुत जल्दी करना होगा। साथ ही, हर रूप में आतंकवाद को जड़ से खत्म करना हमारी साझा प्रतिबद्धता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *