रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को मिली 30 दिन की छूट

PTV BHARAT 06 MARCH 2026 एजेंसी नई दिल्ली। अमेरिका ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बीच भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि समुद्र में फंसे रूसी तेल की खेपों को वैश्विक बाजार में बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय रिफाइनरियों को यह अनुमति दी जा रही है। ट्रेजरी की इस घोषणा ने एक बार फिर चौंकाया है क्योंकि भारत सरकार यही कहती रही है कि वह देश की ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए किस देश से तेल खरीदना है और किस से नहीं, इसका फैसला करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *