PTV BHARAT 09 MARCH 2026 नई दिल्ली। सोने की मार्केट वैल्यू अब 30-35 ट्रिलियन डॉलर की रेंज में पहुंच गई है, जो भारत और यूनाइटेड किंगडम की कुल जीडीपी से कहीं अधिक है। यह रैली मुख्य रूप से ईरान से जुड़े युद्ध और जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से हुई है, जिसने निवेशकों को दुनिया के सबसे पुराने सेफ-हेवन एसेट की ओर धकेला है। ईरान-इजरायल संघर्ष और सोने की तेज रैली अमेरिका के सपोर्ट वाले इज़राइली हमलों और ईरान के जवाबी हमलों के बाद सोने में तेज़ उछाल आया है। यह संघर्ष पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गया है, जिसमें मिसाइल हमले, होर्मुज स्ट्रेट पर धमकियां और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर अटैक शामिल हैं।
सोने का बाजार मूल्य 30-35 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा
