PTV BHARAT 11 MARCH 2026 एजेंसी नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और खाड़ी क्षेत्र में समुद्री मार्गों पर बढ़ते जोखिम का असर गहरा होता जा रहा है। सरकार की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि भारत में रसोई गैस समेत किसी भी पेट्रोलियम उत्पादों की कमी नहीं होने जा रही, लेकिन देश के कई हिस्सों में एलपीजी एजेंसियों के सामने ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। देश कई प्रमुख शहरों के होटलों-रेस्तरां और गैस की खपत करने वाले उद्योगों की तरफ से गैस की किल्लत की बातें कही गई हैं। केंद्र सरकार की तरफ से वैश्विक आपूर्ति को सुचारू रखने की कोशिश जारी है और साथ ही घरेलू स्तर पर एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है।
घरेलू एलपीजी उत्पादन में 25% की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई
