PTV BHARAT 15 MARCH 2026 नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का एलान किया। इस साल 2026 में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा।तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव कराया जाएगा। यहां 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।असम विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। असम में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।केरल विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। केरल में भी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।पुडुचेरी विधानसभा चुनाव भी एक चरण में कराया जाएगा। यहां भी 9 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे।सभी राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराए जाएंगे। 15 जून तक इन पांचों राज्यों की विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

