पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन, डीजीपी-एडीजी के बाद कई पुलिस कमिश्नर बदले

PTV BHARAT 17 MARCH 2026 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार शाम विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही केंद्रीय निर्वाचन आयोग पूरी तरह से एक्शन मोड में है।चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), एडीजी कानून-व्यवस्था और कोलकाता पुलिस आयुक्त को हटाए जाने की कार्रवाई के बाद अब निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बंगाल में कई और पुलिस आयुक्तों (सीपी) और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादले कर दिए हैं।इससे पहले चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, एडीजी कानून-व्यवस्था और कोलकाता पुलिस आयुक्त के तबादलों से नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे एकतरफा फैसला बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *