PTV BHARAT 18 MARCH 2026 रामकृष्ण केयर अस्पताल में गटर सफाई के लिए उतरे मजदूरों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के लिए निर्धारित मानकों के पालन न करने और आवश्यक सुरक्षा उपकरण के बिना सफाई कर्मियों को गटर में उतारने के जिम्मेदार कौन है, इसकी तत्परता से पारदर्शिता पूर्वक जांच होनी चाहिए।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं और जिन्होंने मामले को छुपाने, लीपापोती करने का प्रयास किया है, उन पर भी कठोर कार्रवाई होना चाहिए। ये सफाई कर्मचारी किसी ठेका कंपनी के थे या सीधे अस्पताल प्रबंधन के थे इसकी भी जांच होनी चाहिए। प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण की अनुपलब्धता की भी जांच होनी चाहिए, सरकार सुनिश्चित करें कि इस तरह की अमानवीय दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न हो।
रामकृष्ण केयर अस्पताल में सफाई कर्मियों की मौत की उच्च स्तरीय जांच हो
