नया धर्म स्वातंत्र्य विधेयक केवल राजनैतिक इवेंट-सुरेंद्र वर्मा

PTV BHARAT 20 MARCH 2026 रायपुर  छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को केवल प्रचार की भूख में भाजपा का राजनैतिक इवेंट करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि लगभग इसी तरह के कानूनों पर सर्वोच्च न्यायालय ने 12 राज्यों को नोटिस जारी हुआ है, 2006 में रमन सिंह की सरकार में भी इसी तरह का मैसेज देने की नौटंकी किया गया था, इस कानून में भी कुछ नया नहीं है, 2006 के संशोधनों का ही कॉपी पेस्ट है। असलियत यह है कि भाजपा सरकार धर्मांतरण का समुचित समाधान चाहती ही नहीं, नए कानून के नाम पर केवल राजनीति करना चाहती है। विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने विधेयक को समीक्षा के लिए प्रवर समिति को सौंपने की मांग की, ताकि संवैधानिक समीक्षा हो सके, लेकिन इस सरकार ने विपक्ष की मांग को बिना विचार के खारिज कर दी। सरकार के अधिनायकवादी रवैये के बाद कांग्रेस ने कार्यवाही का बहिष्कार किया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि डर, लालच या धोखा देकर धर्मांतरण कराना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि पहले से ही कानूनन अपराध भी है। यह सरकार अपनी अक्षमता छुपाने के लिए केवल प्रक्रिया और सजा के प्रावधानों में बदलाव करके अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *