PM मोदी ने राज्यसभा में बताया ईंधन और गैस सप्लाई की आपूर्ति के लिए क्या है सरकार का प्लान

PTV BHARAT 25 MARCH 2026 नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है, लेकिन भारत सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए ईंधन और गैस की सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए सात सशक्त समूह बना दिए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी 24 मार्च 2026 को राज्यसभा में यह ऐलान करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचे मजबूत हैं और सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।इस संघर्ष की वजह ग्लोबल एनर्जी मार्केट प्रभावित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सदन को बताया कि पश्चिम एशिया में हो रही घटनाओं से दुनिया को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है और रिकवरी में लंबा समय लगेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत पर इस संकट का न्यूनतम असर पड़े, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि एक अंतर-मंत्रालयीय समूह पहले से ही नियमित रूप से बैठकें कर रहा है। यह समूह आयात-निर्यात से जुड़ी हर चुनौती का जायजा लेता है और जरूरी समाधान ढूंढता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *