‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर भारी दबदबा

PTV BHARAT 15 APRIL 2026 सोमवार तक दुनियाभर में लगभग 1718 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर भारी दबदबा देखने को मिला। अब यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 2 की कुर्सी पर बैठने के लिए कमर कस चुकी है।रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का रन-टाइम भले ही लंबा हो, लेकिन यह मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों में एक सेकंड के लिए भी बोर होने का मौका नहीं दे रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 27वें दिन मंगलवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा-पूरा फायदा मिला है।रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म तो पहले ही बन चुकी है, लेकिन अब यह मूवी ‘दंगल’ के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए भी तैयार है। स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) के 1,742.10 करोड़ रुपये के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब महज 14.17 करोड़ रुपये का आंकड़ा और पार करना है।वहीं, प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) को पछाड़ने के लिए इस मूवी को 60.13 करोड़ रुपये और कमाने हैं।हालांकि, इस हफ्ते ‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगाने और बॉक्स ऑफिस पर सीधी चुनौती देने के लिए अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ इन बड़े रिकॉर्ड्स को कितनी जल्दी अपने नाम कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *