मई 2026 से LPG बुकिंग नियमों में बदलाव संभव

PTV BHARAT 27 APRIL 2026 नई दिल्ली। मई का महीना आने वाला है, ऐसे में LPG सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। फरवरी के आखिर में शुरू हुए एशिया युद्ध के कारण, वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र संकट में है, इससे सप्लाई की कमी, डिलीवरी में देरी और कीमतों में बढ़ोतरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति ने भारत सहित कई देशों को LPG सप्लाई की कमी के संकट से निपटने के लिए महत्वपूर्ण नियम बनाने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष अभी भी जारी है, लेकिन मई 2026 में गैस सिलिंडरों से जुड़े कई बदलावों की उम्मीद की जा रही है।एक बड़ी उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि 1 मई, 2026 से पूरे भारत में LPG की कीमतों में संशोधन किया जाएगा। ईरान युद्ध के बाद से, भारतीय तेल कंपनियों ने पूरे देश में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलिंडरों की कामतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है। लेकिन 19 किलोग्राम वाले LPG सिलिंडरों की कीमतों में तो सिर्फ एक महीने के भीतर ही तीन बार बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *