PTV BHARAT 30 APRIL 2026 नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार आज यानी 30 अप्रैल 2026 को गिरकर बंद हुए। बंद होने पर, सेंसेक्स 582.86 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 76,913.50 पर और निफ्टी 180.1 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 पर रहा।कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच आज गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। निफ्टी (Nifty Today) 24,177.65 के मुकाबले 181 अंक फिसलकर 23,996.95 पर खुला। वहीं सेंसेक्स (Sensex Today) 77,496.36 की तुलना में 482 अंक टूटकर 77,014.21 पर खुला। बता दें कि क्रूड ऑयल के दाम जून डिलिवरी के लिए 120 डॉलर के लेवल को पार कर गए हैं, जो इसका 2022 के बाद सबसे ऊंचा लेवल है।शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, M&M और एक्सिस बैंक शामिल हैं, जबकि तेजी वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, ONGC, बजाज फिनसर्व और डॉ. रेड्डीज लैब्स शामिल हैं।
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 583 अंक गिरा; निफ्टी 23997 पर बंद
