छत्तीसगढ़ी पिक्चर फिल्म दिलदार मोर यार का प्रदर्शन 29 मई को थिएटर्स में

PTV BHARAT 01 MAY 2026 29 मई 2026 को सिने साउंड प्रोडक्शन के बैनर तले छत्तीसगढ़ी पिक्चर फिल्म दिलदार मोर यार का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के विभिन्न सिनेमा घरों में किया जाएगा।दिलदार मोर यार के निर्माता नंदिता सतपथी व लेखक-निर्देशक नीतेश लहरी हैं।दिलदार मोर यार त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित एक पारिवारिक, समाजिक व कर्णप्रिय गीत-संगीत से सजी मसाला फिल्म है।फिल्म में पूर्ण मनोरंजन के साथ ही एक बड़ा सामाजिक सन्देश दिया गया है। ये एक प्रयोगात्मक फिल्म है जिसमे पहली बार हिंदी दर्शकों को भी ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ी के साथ हिंदी गीत-संगीत व संवाद का इस्तेमाल किया गया है।फिल्म के प्रमुख कलाकारों में नायक अज्जू सतपथी, भूपेश लिल्हारे, नायिका दीपिका सिंह, कंचन विश्वकर्मा व अन्य कलाकारों में विजय मिश्रा, श्वेता शर्मा, आकांक्षा देवांगन, सिम्मी ध्रुव, बलराज पाठक, नोखु सिगौर, प्रमिला रात्रे, अमूल्यनिधि मिश्रा, अखिलेश वर्मा, जय गुप्ता, माही साहू व राजेन्द्र देवांगन के अलावा बहूत से कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *