सुवेंदु सरकार ने राज्य में 2011 के बाद जारी सभी जाति प्रमाण पत्रों की फिर से जांच के दिए आदेश

PTV BHARAT 15 MAY 2026 कोलकाता । बंगाल की सुवेंदु सरकार ने राज्य में 2011 के बाद जारी किए गए सभी जाति प्रमाण पत्रों की फिर से जांच करने का फैसला किया है। यह कदम कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बीच उठाया गया है।आरोप है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जाति प्रमाण पत्रों के जारी होने में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं कई बार सामने आई थीं। इन प्रमाण पत्रों में एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के दस्तावेज शामिल हैं।राज्य के जनजातीय विकास और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री खुदीराम तुडु ने कहा कि उस अवधि में बड़ी संख्या में फर्जी और अनियमित जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों ने इन प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी लाभ भी प्राप्त किए।मंत्री ने पहले भी संकेत दिया था कि जिन अधिकारियों की निगरानी में ऐसे प्रमाण पत्र जारी हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *