PTV BHARAT 15 MAY 2026 लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बढ़ती आर्थिक चुनौतियों और ईंधन की खपत को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। निजी वाहनों का उपयोग कम करने और लोगों को बसों व ई-वाहनों की ओर आकर्षित करने के लिए कार्ययोजना बनेगी।
पीक आवर्स में बसों के फेरे बढ़ाने, बड़े कार्यालयों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने और ई-वाहनों को प्रोत्साहन देने की तैयारी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आगामी 12 माह के लिए रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में छूट देने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ई-वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिल सके। 11 मई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिले निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में बसों के अतिरिक्त फेरे चलाए जाएं, जिससे लोग निजी कारों की बजाय बसों का अधिक उपयोग करें।

