देश भर में हाई सिक्योरिटी के बीच पूरी हुई नीट यूजी परीक्षा

PTV BHARAT 21 JUNE 2026 एजेंसी – नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से आज यानी 21 जून को देशभर के 564 शहरों में नीट यूजी की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। परीक्षा को सुरक्षित व निष्पक्ष बनाने के लिए एनटीए एवं केंद्र सरकार की ओर से कई सख्त नियम भी लागू किए गए थे। नीट परीक्षा के लिए देशभर में 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा और परीक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया था। एनटीए की ओर से NEET UG Re-Exam अंग्रेजी व हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित कराई गई है।। नीट यूजी की परीक्षा में कुल 22.79 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित कराई गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *