PTV BHARAT 22 JUNE 2026 एजेंसी-नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा कि रविवार को तीन फ्रंटलाइन युद्धपोतों एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस दूनागिरी, सर्वेक्षण पोत आईएनएस संशोधक, और एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट आईएनएस अग्रे का नौसेना में शामिल होना यह दर्शाता है कि भारत की युद्धपोत-निर्माण क्षमता आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के मामले में नई गति प्राप्त कर रही है।इन तीनों नौसैनिक युद्धपोतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कमीशन किया।अपने शुरुआती संबोधन में, नौसेना प्रमुख ने कहा कि ये जहाज भारतीय नौसेना की क्षमताओं को काफी बढ़ाएंगे और देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के इसके प्रयासों को अधिक शक्तिशाली व प्रभावी बनाएंगे।
नौसेना के बेड़े में शामिल हुए तीन नए स्वदेशी जहाज
