रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ का जन्मदिन बच्चो को कॉपी,पुस्तक,पेन, भेंट कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

PTV BHARAT 29 JUNE 2026 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम के सभापति आदरणीय सूर्यकांत राठौर जी का जन्मदिन छोटे बच्चों के बीच अत्यंत आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर बच्चों को कॉपी,पुस्तक, पेन ,एवं चॉकलेट वितरित किया गयाकार्यक्रम का उद्देश्य समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ खुशियाँ साझा करना तथा सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।कार्यक्रम में विशेष रूप से आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई जी, शंकर नगर वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, मंडल महामंत्री सुधीर चौबे,प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी नरेन्द्र निर्मलकर, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, मंडल मंत्री शम्भू लववंशी राम तांडी, लता जगत साधना चक्रवर्ती सूरज यादव एवं अजय गुप्ता जी,नितिन श्रीवास्तव,हरीश अग्रवाल,ॐ अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने सूर्यकांत राठौर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *