PTV BHARAT 2 JULY 2026 रायपुर : पीएम जनमन योजना ने बदली सरजू कोरवा के परिवार की जिंदगी – प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का नया अध्याय जुड़ रहा है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना से लाभान्वित परिवार अब कच्चे और असुरक्षित आवासों से निकलकर पक्के घरों में सुरक्षित जीवन-यापन कर रहे हैं। आवास के साथ-साथ उन्हें शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।
बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चिलमा निवासी सरजू कोरवा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास मिलने से अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इससे पहले वे मिट्टी और छप्पर से बने कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के मौसम में घर की छत से लगातार पानी टपकता था, जिससे परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
पीएम जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत होने, समय पर राशि मिलने तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध होने से उनका पक्का मकान निर्धारित समय में तैयार हो गया। अब परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक आवास में रह रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

