एमसीबी : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार

PTV BHARAT 6 JULY 2026 एमसीबी : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से एक परिवार की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। मध्यप्रदेश के मैहर जिले के निवासी महेंद्र बसोर ने अपनी पुत्री तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी।

तान्या का जन्म मनेन्द्रगढ़ स्थित 220 बिस्तर सिविल अस्पताल में हुआ था। दूसरे राज्य का निवासी होने के कारण परिवार को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप मात्र 10 दिनों के भीतर तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर परिवार को उपलब्ध करा दिया गया।

जन्म प्रमाण पत्र मिलने पर महेंद्र बसोर ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समयबद्ध समाधान हुआ और उन्हें बड़ी राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *