एमसीबी : महतारी वंदन योजना से गीता यादव को मिला आर्थिक संबल

PTV BHARAT 6 JULY 2026 एमसीबी : महतारी वंदन योजना से गीता यादव को मिला आर्थिक संबल – महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहभागी बनने का अवसर दे रही है। जिले के ग्राम मसौरा निवासी गीता यादव को योजना के तहत अब तक 28 किश्तों में कुल 28 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है।

गीता यादव ने बताया कि हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें घर की दैनिक जरूरतों और छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से घरेलू खर्चों का बेहतर प्रबंधन हो रहा है और छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है।

उन्होंने कहा कि योजना से आर्थिक सहायता के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है और वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके अनुसार महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मान का एहसास भी करा रही है।

गीता यादव ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *