जगदलपुर : मत्स्य पालकों एवं किसानों को मछलीपालन हेतु 07 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज उपलब्ध

PTV BHARAT 6 JULY 2026 जगदलपुर : मत्स्य पालकों एवं किसानों को मछलीपालन हेतु 7 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज उपलब्ध – जिले में मछलीपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने और मत्स्य पालकों एवं किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए मत्स्य विभाग द्वारा अब तक 7 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया है। इस वर्ष जिले में 9 करोड़ 50 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मत्स्य पालकों और किसानों को मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र बालेंगा तथा मछली बीज प्रक्षेत्र मोती तालाब पारा, जगदलपुर से स्पान और अंगुलिका का वितरण किया जा रहा है। मानसून शुरू होने के साथ ही मत्स्य बीज वितरण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

मछली बीज स्पान संवर्धन योजना के तहत ऐसे मौसमी तालाबों में फ्राई और अंगुलिका तैयार की जा रही हैं, जिनमें 7 से 8 महीने तक पानी उपलब्ध रहता है। योजना के अंतर्गत अब तक 13 मत्स्य पालकों को 3 करोड़ 25 लाख मत्स्य बीज वितरित किए जा चुके हैं। ये मत्स्य पालक आगे स्पान से फ्राई और अंगुलिका तैयार कर अन्य किसानों और मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराएंगे।

इस वर्ष मछुआ सहकारी समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को भी उपलब्ध जल क्षेत्रों का लीज प्रदान किया गया है। इससे जिले में मछली उत्पादन बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *