रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से खेती को मिली नई मजबूती

PTV BHARAT 6 JULY 2026 रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से खेती को मिली नई मजबूती – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की समय पर व्यवस्था करने में मदद कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम जर्वे निवासी किसान दिलेश कुमार कश्यप भी योजना का लाभ लेकर खरीफ सीजन की तैयारियां समय पर पूरी कर रहे हैं।

23वीं किस्त की राशि मिलने के बाद दिलेश कुमार कश्यप ने इसका उपयोग खेती और बाड़ी की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया। योजना से प्राप्त सहायता से वे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री की समय पर खरीदी कर पा रहे हैं।

समय पर कृषि संसाधन उपलब्ध होने से बुवाई और फसल प्रबंधन बेहतर तरीके से हो रहा है। इसके साथ ही बाड़ी में सब्जी उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में भी सहायता मिल रही है, जिससे उत्पादन और आय बढ़ने की उम्मीद है।

दिलेश कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से खेती का आर्थिक बोझ कम हुआ है और कृषि कार्यों को बिना आर्थिक बाधा के समय पर पूरा करने में मदद मिल रही है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *