रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर किया सादर नमन

PTV BHARAT 6 JULY 2026 रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया नमन – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार, नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकात्मता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र प्रथम की उनकी भावना और जनसेवा के आदर्श देश के विकास और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी तथा उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *