रायपुर : मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक – मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों में लंबित बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

उन्होंने शासन के प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए लंबित भू-अर्जन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *