रायपुर : मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर और रियायती दरों पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था से जशपुर जिले के किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में उर्वरकों का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है।

किसान अब अपनी निकटतम सहकारी समिति से यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरक निर्धारित दरों पर प्राप्त कर रहे हैं। इससे उन्हें निजी दुकानों पर अधिक कीमत चुकाने या खेती के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

महिला किसान मंजुला भगत ने बताया कि पहले खाद और यूरिया के लिए काफी परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब सहकारी समिति से आसानी से और कम कीमत पर सभी आवश्यक कृषि सामग्री मिल रही है। उन्होंने कहा कि इससे खेती का खर्च कम हुआ है और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

शासन द्वारा यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरी, डीएपी 1,350 रुपये, सुपर फॉस्फेट, टीएसपी, एनपीके और पोटाश सहित विभिन्न उर्वरक निर्धारित रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान समय पर मिल रहे हैं और खेती को नई मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *