जशपुर : मत्स्य बीज उत्पादन शुरू, किसानों को अनुदान पर मिल रहा मत्स्य बीज

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : जशपुर में मत्स्य बीज उत्पादन शुरू, किसानों को अनुदान पर मिल रहा मत्स्य बीज – जशपुर जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालन विभाग ने मत्स्य बीज उत्पादन कार्य शुरू कर दिया है। विभाग को इस वर्ष 1000 लाख स्पॉन उत्पादन का लक्ष्य मिला है, जिसके विरुद्ध अब तक 80 लाख स्पॉन का उत्पादन किया जा चुका है, जबकि 140 लाख स्टैंड फ्राई उत्पादन का कार्य प्रगति पर है।

विभाग द्वारा चयनित 20 अनुसूचित जनजाति और 5 अनुसूचित जाति के हितग्राहियों को स्पॉन संवर्धन योजना के तहत मौसमी तालाबों में निःशुल्क मत्स्य बीज स्पॉन, सरसों खली और जाल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि होगी।

शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बधिमा में स्पॉन 650 रुपये प्रति लाख की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं स्टैंड फ्राई और फिंगरलिंग पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। चार हजार रुपये मूल्य के मत्स्य बीज पर हितग्राहियों को दो हजार रुपये की अनुदान राशि का लाभ मिलेगा।

जिले के बधिमा, मटासी, पालीडीह और कुरोंग स्थित शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों से किसानों को स्टैंड फ्राई और फिंगरलिंग का वितरण किया जा रहा है। मत्स्य पालन विभाग ने इच्छुक किसानों से अनुदान का लाभ लेकर मत्स्य बीज प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *