रायपुर : कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा – रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता यादव को आधुनिक कृत्रिम पैर मिलने से उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयास और जिला प्रशासन की पहल से उन्हें दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे कृत्रिम पैर लगवाना संभव हो सका।

ग्राम मुरालपाली निवासी बबीता यादव वर्ष 2025 में एक दुर्घटना के बाद गंभीर संक्रमण की शिकार हो गई थीं। संक्रमण हड्डियों तक फैलने के कारण 27 जनवरी 2025 को उनका बायां पैर काटना पड़ा, जिससे उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया।

बबीता ने सहायता के लिए वित्त मंत्री और जिला प्रशासन से संपर्क किया। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल दो लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की और रायपुर स्थित इंडो लाइट्स संस्थान में उनका आधुनिक कृत्रिम पैर लगवाया गया।

कृत्रिम पैर लगने के बाद बबीता अब सामान्य रूप से चल-फिर रही हैं, अपने दैनिक कार्य स्वयं कर रही हैं और आत्मनिर्भर जीवन की ओर लौट चुकी हैं।

बबीता यादव ने कहा कि समय पर मिली सहायता ने उन्हें नया जीवन और नया आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने वित्त मंत्री, राज्य शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संवेदनशील पहल से उनका जीवन फिर से सामान्य हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *