PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर किया सादर नमन – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में अद्वितीय वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका पराक्रम भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा का समर्पण, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव स्मरणीय रहेगी तथा उनका जीवन युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।

