PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : आधुनिक कृषि तकनीकों से किसान लछन गर्दी ने बदली अपनी तकदीर – जिले के ग्राम केरलापाल के प्रगतिशील किसान लछन गर्दी ने आधुनिक कृषि तकनीकों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर पारंपरिक खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है। पहले पारंपरिक तरीके से खेती करने वाले लछन ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्नत किस्म के प्रमाणित बीज, संतुलित उर्वरक, समय पर बुवाई और वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाया।
आधुनिक तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण बीज, समय पर सिंचाई और कृषि विभाग के सहयोग से उनकी फसल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे आय बढ़ी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। लछन का कहना है कि सरकारी योजनाओं, उन्नत बीजों और सिंचाई संसाधनों का सही उपयोग कर कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
अपनी सफलता के बाद लछन अब गांव के अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती अपनाने और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि तकनीकी मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और किसानों की मेहनत मिलकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं।

