जांजगीर-चांपा : जिले के गांव-गांव में मनाया गया रोजगार एवं आवास दिवस

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : जांजगीर-चांपा की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस आयोजित – जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम-जी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत अब पात्र ग्रामीण श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी। इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बल मिलेगा।

इस अवसर पर रोजगार मांगने वाले श्रमिकों का पंजीयन, ई-केवाईसी, लंबित जियो-टैगिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा तथा हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने और स्वीकृत हितग्राहियों को समय पर किस्त भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने सभी पंचायतों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पात्र परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *