PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : रायगढ़ में नामनिर्दिष्ट पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ – रायगढ़ नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नामनिर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवमनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर विकास, सुशासन और जनसेवा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्षदों से जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए रायगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू, अरुणधर दीवान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

