​रायपुर : विशेष लेख : आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा, ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम बना प्रभावी हथियार – छत्तीसगढ़ सरकार ने वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विकसित यह प्रणाली जंगलों में आग लगने की घटनाओं की त्वरित जानकारी देकर वन संपदा, वन्यजीवों और जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

नई प्रणाली के जरिए पहले जहां वनाग्नि की सूचना मिलने में एक से दो घंटे लगते थे, वहीं अब उपग्रह तकनीक और स्वचालित अलर्ट सिस्टम की मदद से 5 से 10 मिनट के भीतर संबंधित अधिकारियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचना मिल जाती है। इसके बाद फील्ड स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण की कार्रवाई करता है।

जीआईएस आधारित रियल-टाइम डैशबोर्ड से वनाग्नि की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही विभाग फायर लाइन निर्माण, जनजागरूकता अभियान, प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल जैसे उपायों के माध्यम से आग की घटनाओं की रोकथाम पर भी विशेष जोर दे रहा है। सरकार का मानना है कि यह आधुनिक तकनीक वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *